मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के विभिन्न स्थानों पर गर्मी की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में आज लू की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी तट के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुद्दुचेरी में कल तक, जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार तक मौसम गर्म रहेगा। विभाग ने कहा है कि कर्नाटक और केरल में आज गुजरात में कल तक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम गर्म और आर्द्र बना रहेगा।
देश के मध्य-पूर्वी और दक्षिण भागों में अगले दो दिनों में तापमान दो से चार डिग्री और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
कोलंबिया ने 10 अगस्त को आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में 30 दिनों के लिए…
सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…
भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…