भारत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हेमंत सोरेन ने आज झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हेमंत सोरेन ने आज झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट कर झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल के विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से समय मांगा है।

इससे पहले चंपाई सोरेन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट कर अपना इस्तीफा सौंपा। निवर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना गया है। इस वर्ष 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धनशोधन मामले में गिरफ्तार होने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्‍यमंत्री पत्र से त्‍याग-पत्र दे दिया था।

Editor

Recent Posts

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…

7 घंटे ago

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…

7 घंटे ago

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…

7 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…

7 घंटे ago

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…

7 घंटे ago