भारत

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के बीच, देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के बीच, देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में विभिन्न स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Editor

Recent Posts

केंद्र ने निर्धारित समय–सीमा से पहले ही देशभर में 11 करोड़ किसान पहचान–पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया

देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…

4 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की…

11 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह…

12 मिनट ago