शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 700 अंक लुढ़क कर 79,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईटीसी में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। इसके अलावा जिंस, बैंक तथा वित्तीय शेयरों में भारी नुकसान तथा शेयरों का मूल्यांकन अधिक होने को लेकर चिंता से बाजार में तेज गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 692.89 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,956.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 759.54 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 208 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,139 अंक पर बंद हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…