बिज़नेस

सेंसेक्स ने 560 अंकों की छलांग लगाई, निफ्टी 22,300 के पार, रुपया 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई: एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी आने से सोमवार को घरेलू मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक उछलकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 560.29 अंक यानी 0.77 प्रतिशत चढ़कर 73,648.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 679.47 अंक बढ़कर 73,767.80 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 189.40 अंक यानी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 22,336.40 अंक पर पहुंच गया।

रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 83.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.32 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर पर गया और 83.45 के निम्नतम स्तर तक आया। कारोबार के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.37 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से सात पैसे मजबूत है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

44 मिनट ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

45 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

50 मिनट ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

3 घंटे ago