अंतर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप में कई इमारतें ढही, देश में आपातकाल घोषित

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने भूकंप के कारण देश में आपातकाल की घोषणा की है। आज सुबह कराकस और आसपास के इलाकों में आए लगातार 7 दशमलव 2 और 7 दशमलव 5 तीव्रता के भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं।

राष्‍ट्रपति रोड्रिगेज़ ने कक्षाएं और गैर-आवश्यक गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। उन्होंने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक और निजी जन-स्वास्थ्य तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। शक्तिशाली भूकंपों में 32 लोगों की मौत की खबर है और 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी है।

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्‍ट्रपति ने भारत के लोगों की ओर से वेनेजुएला के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्‍त की है। वहीं, सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

8 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

8 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

19 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

19 घंटे ago