अंतर्राष्ट्रीय

यूरोप की कई डाक सेवाओं ने नए आयात शुल्‍क को लेकर स्‍पष्‍टता की कमी के बीच अमरीका को कई पैकेजों की खेप भेजने पर रोक लगाने की घोषणा की

यूरोप की कई डाक सेवाओं ने नए आयात शुल्‍क को लेकर स्‍पष्‍टता की कमी के बीच अमरीका को कई पैकेजों की खेप भेजने पर रोक लगाने की घोषणा की है। जर्मनी, डेनमार्क, स्‍वीडन और इटली की डाक सेवाओं ने कहा है कि वे अमरीका को तत्‍काल प्रभाव से अधिकांश माल भेजना बंद कर देंगे। फ्रांस और आस्ट्रिया कल से और ब्रिटेन मंगलवार से माल भेजने पर रोक लगाएंगे। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के पिछले महीने के एक फैसले पर हस्‍ताक्षर करने के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय वस्‍तुओं पर 29 अगस्‍त से आयात शुल्‍क लग जाएगा। पहले ये वस्‍तुएं अमरीकी शुल्‍क से मुक्‍त थीं। हालांकि एक सौ अमरीकी डॉलर से कम कीमत के पत्र पुस्‍तकें, उपहार और छोटे पार्सेलों पर छूट जारी रहेगा।

इधर, भारत में भी डाक विभाग ने कल से अमरीका जाने वाली सभी डाक वस्तुओं की आपूर्ति अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय अमरीका सरकार के एक कार्यकारी आदेश के बाद आया है। इसमें इस महीने की 29 तारीख से 800 डॉलर तक मूल्य की वस्तुओं पर शुल्क पर छूट वापस ले ली जाएगी। संचार मंत्रालय ने कहा है कि अमरीका जाने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय डाक वस्तुएं, चाहे उनका मूल्य कुछ भी हो सीमा शुल्क के अधीन होंगी। हालाँकि एक सौ डॉलर तक की उपहार वस्तुएं शुल्क से मुक्त रहेंगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

8 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

8 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

8 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago