भारत

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिणपूर्व अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।

इस बीच दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए प्रतिदिन पांच किलोग्राम के मुक्‍त व्‍यापार एलपीजी सिलेंडर का आवंटन दोगुना किया

सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…

7 मिनट ago

ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर इस्राएल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज

ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कल हुए इस्राएल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया…

12 मिनट ago

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में 27 लाख से अधिक मतदाता अपात्र पाए गए

पश्चिम बंगाल में, निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत न्यायिक…

14 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के…

19 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी…

21 मिनट ago

विमानन सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में बीसीएएस और आरआरयू के बीच समझौता ज्ञापन हुआ

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…

6 घंटे ago