भारत

श्रीपद नाइक ने 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद वाई. नाइक ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (14-27 नवंबर 2025) में विद्युत मंत्रालय मंडप का उद्घाटन किया।

श्रीपद नाइक ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 का पावर पैवेलियन देश की उभरती ऊर्जा यात्रा का एक सशक्त बयान प्रस्तुत करता है, जो वास्तव में ‘ एक भारत, श्रेष्ठ भारत ‘ की भावना को दर्शाता है। इस पैवेलियन के माध्यम से, हम पारंपरिक ऊर्जा से स्वच्छ ऊर्जा की ओर अपने देश की प्रगति और एक नागरिक-केंद्रित, प्रौद्योगिकी-संचालित, समावेशी और सतत ऊर्जा इकोसिस्टम की ओर हमारे बदलाव को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने बताया कि इस पैवेलियन में, सात सार्वजनिक उपक्रम देश की ऊर्जा क्रांति और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में अपने सामूहिक योगदान को उजागर कर रहे हैं।

श्रीपद नाइक ने युवाओं, छात्रों और ऊर्जा क्षेत्र के पेशेवरों से पावर पैवेलियन आने और देश की उल्लेखनीय ऊर्जा क्षेत्र की यात्रा का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह पैवेलियन एक प्रेरणादायक, प्रौद्योगिकी-समृद्ध वातावरण प्रदान करता है जो आगंतुकों को स्वच्छ, विश्वसनीय और भविष्य-तैयार ऊर्जा की ओर देश के परिवर्तन और भविष्य के नवप्रवर्तकों के लिए इसके द्वारा प्रस्तुत अवसरों को समझने में मदद करता है।

पावर पैवेलियन के बारे में:

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 (हॉल संख्या 1) में विद्युत मंत्रालय का मंडप देश के उभरते ऊर्जा परिदृश्य का एक व्यापक प्रदर्शन प्रस्तुत करता है, जो “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को दर्शाता है। यह पारंपरिक ऊर्जा से स्वच्छ ऊर्जा की ओर और आपूर्ति-केंद्रित प्रणाली से प्रौद्योगिकी, समावेशिता और स्थिरता पर आधारित नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर देश के परिवर्तन को दर्शाता है। इस मंडप में सात सार्वजनिक उपक्रमों – राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी), नैशनल हाइड्रोइलैक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी), सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन), टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी), पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी), पावर ग्रिड कारपोरेशन (पावर ग्रिड) और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) – के योगदान भी शामिल हैं, जो देश की ऊर्जा क्रांति को आगे बढ़ाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में उनकी एकीकृत भूमिका को प्रदर्शित करते हैं।

पावर पैवेलियन गतिशील एलईडी वॉल, एनामॉर्फिक 3डी डिस्प्ले, इमर्सिव पावर जर्नी ज़ोन, स्मार्ट मीटर शोकेस, एआई-संचालित होलोबोट, क्विज़ स्टेशन, स्मार्ट होम प्रदर्शन, ईईएसएल मार्ट, पीएसपी डायोरमा, थीम्ड सेल्फी वॉल, एआई फोटो बूथ और प्रतीकात्मक ऊर्जा “चक्र” स्थापना जैसी सुविधाओं के माध्यम से एक गतिशील और इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

5 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

7 घंटे ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

7 घंटे ago