बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। तीन परिणाम मिल चुके हैं। दो सीट एनडीए ने और एक सीट महागठबंधन ने जीती है। जनता दल यूनाइटेड के अनंत कुमार सिंह ने मोकामा सीट जीत ली है। उन्होंने आरजेडी की वीना देवी को 29 हजार सात सौ दस वोट से हराया।
केसरिया सीट से जनता दल यूनाइटेड की शालिनी मिश्रा विजयी रहीं। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के वरूण विजय को 17 हजार चार सौ 38 वोटों से हराया।
अब तक के परिणामों और रूझानों के अनुसार एनडीए जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल-आरजेडी के नेतृत्व में महागठबंधन राज्य के सभी क्षेत्रों में पिछड़ रहा है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी अपनी महत्वाकांक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं मिला है।
एनडीए 198, महागठबंधन 36 और अन्य छह सीट पर आगे है।
भारतीय जनता पार्टी 91, जनता दल यूनाइटेड 79, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास 22, हम पांच और आरएलएम तीन सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल 28, कांग्रेस 4, सीपीआई माले-लेनिन चार, सीपीआईएम एक सीट पर आगे हैं।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…