भारत

सिक्किम सरकार सामरिक रूप से महत्‍वपूर्ण स्‍थल डोकलाम और चो ला 15 दिसंबर तक पर्यटकों के लिए खोलेगी

सीमांत पर्यटन के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए सिक्किम सरकार ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से संवेदनशील डोकलाम और चो ला स्थलों को इस वर्ष 15 दिसंबर तक पर्यटकों के लिए खुलेगा। इस निर्णय के साथ पहली बार नागरिकों को इन उच्च-सुरक्षा सीमा क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सिक्किम सरकार के इस कदम का उद्देश्य साहसिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देना है।

सिक्किम सरकार रक्षा मंत्रालय की भारत रणभूमि दर्शन पहल के तहत चोला और डोकलाम को खोलने की तैयारी कर रही है 8 साल पहले भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई गतिरोध के बाद डोकलाम को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। यह जगह लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर है और राजधानी शहर गंगटोक से लगभग 70 किलोमीटर दूर पर है। दूसरी और चोला अपने मनोरम परिदृश्य और समृद्ध विरासत के लिए इतिहास प्रेमी और प्रेमियों के लिए जरूर घूमने वाले जगहों में स्थान प्राप्त किया है। चोला मुख्य रूप से 1967 में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुए झड़प के लिए भी जाना जाता है। सिक्किम सरकार और सेना अगले महीने तक पर्यटकों के स्वागत के लिए इन जगहों को विकसित कर रही ह‍ै, हालांकि सिक्किम सरकार दोनों जगहों पर आने-जाने के लिए खास निर्देशों के साथ प्रतिदिन सीमित संख्या में वाहन और बाइको को ही अनुमति देगी।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

41 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

43 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

56 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

1 घंटा ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

1 घंटा ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

1 घंटा ago