चुनाव

बिहार में नई सरकार गठन के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज़

बिहार में नई सरकार के गठन के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने राज्‍य में सरकार गठन के प्रयास तेज कर दिये हैं। केन्‍द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी अध्‍यक्ष चिराग पासवान, हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष संतोष सुमन और अन्‍य कई नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड के अध्‍यक्ष और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से कल पटना में मुलाकात की। बैठक के दौरान सरकार गठन के लिए चर्चा हुई।

जनता दल यूनाइटेड ने अपने सभी नवनिर्वाचित 85 विधायकों को पटना बुलाया है। कल जनता दल यूनाइटेड के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। एनडीए के पांचो घटक दल अलग-अलग बैठक कर अपने विधायक दल के नेता चुनेंगे इसके बाद सभी की संयुक्त बैठक होगी जिसमें एनडीए का विधायक दल का नेता चुना जाएगा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक दल की कल हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को विधायक दल का नेता चुना गया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक दल की बैठक आज होने की संभावना है।

इस बीच, विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय जनता दल की करारी हार के बाद पार्टी में आंतरिक मतभेद गहरे हो गए हैं। पार्टी नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए घोषणा की कि वे राष्‍ट्रीय जनता दल छोड़ रही हैं और लालू परिवार से सभी संबंध तोड़ रही है। मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि पार्टी की करारी हार हुई है और कार्यकर्ता प्रश्‍न पूछ रहे हैं कि इसके लिए कौन जिम्‍मेदार है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि उन्‍होंने जब यह प्रश्‍न उठाया तो उन्‍हें तेजस्‍वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज खान ने धमकी दी। रोहिणी आचार्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

59 मिनट ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

1 घंटा ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

1 घंटा ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago