भारत

सिक्किम आज 49वां राज्‍य दिवस मना रहा है

सिक्किम आज 49वां राज्‍य दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1975 में सिक्किम का 22वें राज्‍य के रूप में भारत में विलय हुआ था। इसके लिए संसद ने संवैधानिक संशोधन किया था।

सिक्किम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम वासियों को बधाई दी है और कहा है कि भारतीय लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में विलय के बाद स‍िक्किम ने महत्‍वपूर्ण प्रगति की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने टिकाऊ जीवनशैली तथा कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सिक्किम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है।”

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

6 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

8 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

8 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

8 घंटे ago