भारत

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से छह लोगों की मृत्‍यु और कई घायल; प्रधानमंत्री ने लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से छह लोगों की मौत हो गई। ये हादसा 10 से 12 जनवरी को वैकुंठ एकादशी दर्शन के लिए टोकन जारी करने वाले काउंटर पर हुआ। भगदड़ में घायल हुए 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री आज दोपहर तिरुपति का दौरा कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

इस बीच, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों की जानकारी देने और सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 0877-2236007 जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा; “आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ की घटना से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल व्‍यक्ति जल्द ही स्‍वस्‍थ हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी।

Editor

Recent Posts

SAIL ने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए MDI, गुड़गांव के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

7 घंटे ago

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में इंदौर में ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक संपन्न

ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में दो दिनों…

7 घंटे ago

भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं; इनमें सहयोग और विश्वास है: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 11,672 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से…

9 घंटे ago

सरकार ने उपभोक्ताओं, पेशेवरों और सौंदर्यबोध क्लीनिकों द्वारा किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद का प्रयोग इंजेक्शन के रूप में करने पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने कहा है कि उपभोक्ताओं, पेशेवरों और सौंदर्यबोध क्लीनिकों द्वारा किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद…

9 घंटे ago

भारत और इटली के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे को और विकसित करने पर सहमति

भारत और इटली ने व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला की मज़बूती के लिए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप…

9 घंटे ago