गोवा में आज बिचोलिम के शिरगाओ गांव में श्री लैराई जात्रा उत्सव के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मापुसा जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हादसे की जांच की जाएगी।
इस इन्सीडेंस के बारे में प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी ने मुझे आज सुबह-सुबह ही फोन लगाया। इन्सीडेंस की पूरी उन्होंने पूछताछ की, सपोर्ट देने की भी उन्होंने कहा। सेंटर से भी वो देने को कहा, लेकिन हम पूरी तरह से सभी के ट्रीटमेंट और बाकी व्यवस्था कर रहे हैं। जो इन्सीडेंस हुआ है उसकी इंक्वारी करने के लिए मैंने एसपी नॉर्थ और कलेक्टर बोथ उसकी एक्चुअल इंक्वारी कर रहे हैं। सरकार के तीन दिन के कार्यक्रम हम रद्द कर रहे हैं।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था कर दी गई है और सरकार प्रत्येक मरीज की स्थिति पर नजर रख रही है।
गोवा के शिरगांव देवी लैराई मेले में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई, 5 की हालत गंभीर है और 80 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का बिचोलिम स्वास्थ्य केंद्र, मापुसा जिला अस्पताल और गोवा मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार तड़के उस समय घटी जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में सदियों पुरानी नंगे पाँव अंगारों पर चलने की रस्म को देखने और उसमें भाग लेने के लिए एकत्र हुए थे। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मापुसा जिला अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया है कि मृतकों में से चार थिविम और दो बिचोलिम के हैं| पणजी से आकाशवाणी समाचार के लिए महेश चोपडे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की सहायता कर रहा है।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…