भारत

प्रधानमंत्री मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोंआओ मनुएल गोंज़ाल्वेस लोरेंसो के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई

भारत और अंगोला ने आज कृषि, पारंपरिक चिकित्सा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोंआओ मनुएल गोंज़ाल्वेस लोरेंसो के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत और अंगोला इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति लॉरेंसु और अंगोला की संवेदनाओं के लिए मैं उनका आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड डॉलर की ऋण सुविधा की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि रक्षा संबंधी जरूरतों की आपूर्ति और उसके प्रबंधन पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अंगोला में योग की लोकप्रियता सांस्‍कृतिक संबंधों की नींव है। हमने हेल्थकेयर, डायमंड प्रोसेसिंग, फर्टिलाइजर और क्रिटिकल मिनरल क्षेत्र में भी अपने संबंधों को और मजबूत करने का निर्णय लिया। अंगोला में योग और बॉलीवुड की लोकप्रियता हमारे सांस्कृतिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। अपने पीपल टू पीपल संबंधों को बल देने के लिए हमने अपने युवाओं के बीच यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अंगोला इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता के लिए अंगोला को अपनी शुभकामनाएं दीं। इससे पहले, अंगोला के राष्ट्रपति कल तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति लोरेंसो का आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया।

संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति लोरेंसो ने कहा कि 38 वर्ष में पहली बार हो रही यह राजकीय यात्रा अंगोला के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। अंगोला के राष्ट्रपति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने आज सुबह राष्ट्रपति लोरेंसो से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे भारत के प्रति उनकी गर्मजोशी और साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके मार्गदर्शन को महत्व देते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, आज बाद में राष्‍ट्रपति लोरेंसो के साथ बातचीत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगी। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक और सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान से सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आयात पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्‍यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में इसकी घोषणा की। अधिसूचना में कहा गया है कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में यह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध में किसी भी प्रकार की छूट के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

20 घंटे ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

20 घंटे ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

20 घंटे ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

1 दिन ago