उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनार रेलवे स्टेशन पर आज सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय कालका-हावड़ा मेल रेलगाड़ी की चपेट में आने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ज़िला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर गोमोह-प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर रेलगाड़ी सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर सोनभद्र से प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 पर पहुँची। प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 पर उतरने के बजाय श्रद्धालु दूसरी तरफ़ उतर गए और प्लेटफ़ॉर्म नंबर 3 पर पहुँचने के लिए पटरी पार करने की कोशिश की परंतु वहाँ से गुज़र रही कालका मेल रेलगाड़ी की चपेट में आ गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री तथा स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुँचने, राहत कार्य में तेज़ी लाने और घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…