अंतर्राष्ट्रीय

गोलीबारी का शिकार हुए स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हालत गंभीर

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको की हालत गंभीर बनी हुई है। कल ब्रातिस्लावा के उत्तर-पूर्व में उन पर हमला हुआ था। रक्षा मंत्री रॉबर्ट कालिनक ने बताया है कि कल तीन घंटे से अधिक समय तक रॉबर्ट फिको की सर्जरी हुई उस समय उनकी स्थिति बेहद नाजुक थी। उप प्रधानमंत्री टॉमस ताराबा ने कहा है कि इस समय पहले की तुलना में उनकी हालत में सुधार हुआ है।

राष्ट्रपति सहित स्लोवाक नेताओं ने गोलीबारी को लोकतंत्र पर हमला बताया है। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे हिंसा का भयावह कृत्य बताते हुए निंदा की है। कथित हमलावर को घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया गया, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक औपचारिक रूप से उसकी पहचान नहीं की है। रॉबर्ट फिको पर हमला उस समय हुआ जब वे एक सरकारी बैठक के दौरान सांस्कृतिक सामुदायिक केंद्र में लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

4 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

5 घंटे ago