ऑपरेशन सिंधू के अंतर्गत करीब एक हजार एक सौ 17 भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकाल लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कल रात मशाद से विशेष विमान दो सौ 90 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। कल शाम मशाद से ही तीन सौ दस भारतीयों को लेकर एक अन्य विमान नई दिल्ली आया था।
नेपाल और श्रीलंका ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से उनके नागरिकों की वापसी में मदद के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने सोशल मीडिया पोस्ट में छात्रों की वापसी में मदद के लिए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को धन्यवाद दिया। सुश्री देउबा ने कहा कि भारत का सहयोग दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाता है।
इससे पहले, श्रीलंका ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से भारतीय नागरिकों के साथ उनके नागरिकों की वापसी में समय से मदद करने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि एकजुटता का यह कार्य भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत और स्थायी भागीदारी का महत्वपूर्ण उदहारण है और श्रीलंका की जनता ने इसके लिये भारत की काफी सराहना की है।
ईरान में भारतीय दूतावास ने कहा है कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर दोनों देशों के नागरिकों को निकालने के प्रयास किये गये।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…