भारत

उत्तरकाशी जिले में खीरगंगा नदी पर बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक डेढ सौ लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्‍तराखण्‍ड के उत्‍तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में कल खीरगंगा नदी पर बादल फटने के बाद आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्‍तर पर राहत और बचाव अभियान जारी है। लगभग डेढ़ सौ लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेज दिया गया है। सेना, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन और अन्‍य विभागों की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। प्रशासन ने आश्रय स्‍थलों में पीडि़तों के लिए भोजन, पेयजल और दवाइयों की समुचित व्‍यवस्‍था की है। भटवारी क्षेत्र में सड़कों के टूट जाने से यातायात बाधित हुआ है और उत्‍तरकाशी-हर्षिल सड़क मार्ग पर भूस्‍खलन के बाद मार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं।

इस बीच, उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आज आपदाग्रस्‍त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और देहरादून स्थित, राज्‍य आपातकालीन परिचालन केन्‍द्र से स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि सेना और अन्‍य एजेंसियां तथा स्‍थानीय नागरिक बचाव कार्यों में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द मोदी ने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए धन्‍यवाद दिया और कहा कि बचाव अभियान सुचारू रूप से जारी है।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के उप-महानिरीक्षक मोहसिन शहिदी ने बताया है कि डेढ़ सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेज दिया गया है। उन्‍होंने आपदा में सौ से अधिक लोगों के घायल और लापता होने की आशंका जताई है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

12 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

12 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

13 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

13 घंटे ago