प्रयागराज में महाकुंभ में बडी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। महाकुम्भ में अब तक सात करोड़ 72 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा, महाकुम्भ से समूचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
महाकुंभ की यात्रा के बाद देश-विदेश से आए श्रद्धालु और पर्यटक उत्तर प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं। अयोध्या, वाराणसी, विंध्याचल, श्रींगरपुर और चित्रकूट जैसे पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु तपन रे महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि प्रयागराज से उन्होंने अयोध्या और वाराणसी सहित कुछ अन्य पवित्र स्थलों पर भी जाने की योजना बनाई है।
जो व्यवस्था है पूरे कुंभ मेले का बहुत ही बढिया है मैं लोकल प्रशासन जो है उनको धन्यवाद देना चाहता हूं जितना सुव्यवस्था करने के लिए लोग आराम से दर्शन किए हैं।
श्रद्धालु और तीर्थ यात्रियों के इन स्थानों पर आने से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिला है साथ ही यात्रा, आतिथ्य और परिवहन क्षेत्र के कारोबार में भी वृद्धि हुई है।
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…