भारत

प्रयागराज महाकुंभ में अब तक सात करोड़ 72 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके है

प्रयागराज में महाकुंभ में बडी संख्‍या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। महाकुम्‍भ में अब तक सात करोड़ 72 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा, महाकुम्‍भ से समूचे उत्‍तर प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

महाकुंभ की यात्रा के बाद देश-विदेश से आए श्रद्धालु और पर्यटक उत्तर प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं। अयोध्या, वाराणसी, विंध्याचल, श्रींगरपुर और चित्रकूट जैसे पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु तपन रे महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि प्रयागराज से उन्होंने अयोध्या और वाराणसी सहित कुछ अन्‍य पवित्र स्थलों पर भी जाने की योजना बनाई है।

जो व्‍यवस्‍था है पूरे कुंभ मेले का बहुत ही बढिया है मैं लोकल प्रशासन जो है उनको धन्यवाद देना चाहता हूं जितना सुव्‍यवस्‍था करने के लिए लोग आराम से दर्शन किए हैं।

श्रद्धालु और तीर्थ यात्रियों के इन स्थानों पर आने से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिला है साथ ही यात्रा, आतिथ्‍य और परिवहन क्षेत्र के कारोबार में भी वृद्धि हुई है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

9 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

9 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

9 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

9 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

13 घंटे ago