भारत

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त की

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो और लेह लद्दाख के शीर्ष निकाय के वरिष्ठ नेता भी अस्पताल में मौजूद थे।

इससे पहले, विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात की थी या पत्र लिखकर भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया था। सोनम वांगचुक ने कहा कि यह विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद हुआ। उन्होंने सभी से किसी भी प्रकार की हिंसा न होने देने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया।

सोनम वांगचुक पिछले महीने की 28 तारीख से शिक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक से अपील की है कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपने सामान्य वजन को वापस प्राप्त करें। एक सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने ईश्‍वर से सोनम वांगचुक के स्‍वस्‍थ्‍य बने रहने की प्रार्थना की है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

4 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

4 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

4 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

4 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

4 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

4 घंटे ago