प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीने में कई कदम उठाए गए हैं। दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कल रात एक वीडियो संदेश में श्री मोदी ने कहा कि सरकार की मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना थी कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न जाए।
पेपर लीक ये कोई मामूली विषय नहीं है लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है और इस लिए पेपर लीक घटना से अबतक पिछले ढ़ाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए है। गुनहगारों को पकड़ा गया है वे जेल में पड़े है। हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था की विद्यार्थियों का एक वर्ष बरबाद न हो। सरकार ने अभी कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाए उसका प्रबंध किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक अदालतों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ का ये मसौदा, कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…