लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट पर 43 रन से आगे खेलेगा। कप्तान टेम्बा बावुमा 3 और डेविड बेडिंघम 8 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। जॉस हैजलवुड और पैट कमिन्स ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेव्सटर ने सर्वाधिक 72 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 66 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। मार्को जानसन ने 3 और केशव महाराज तथा एडन मार्कराम ने एक-एक विकेट लिया। मैच के पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…