आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 जून 2025

उत्‍तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जुड़ी खबर अधिकांश अखबारों के पहले पन्‍ने पर प्रमुखता से छाई हुई है। जनसत्‍ता लिखता है- भीषण गर्मी की चपेट में उत्‍तर भारत, दिल्‍ली सहित कई स्‍थानों पर पारा 45 डिग्री के पार। अमर उजाला की सुर्खी है- दिल्‍ली एनसीआर समेत तप रहा आधा भारत, दो दिन गर्मी और लू का रेड एलर्ट। हिन्‍दुस्‍तान एक अध्‍ययन के हवाले से लिखता है- पांच साल में दोगुने हो जाएंगे लू के दिन।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मंत्रियों को नसीहत, विवादित टिप्‍पणियों से बचें, अमर उजाला में है।

अमरीका ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति मजबूत समर्थन जताया, जनसत्‍ता के पहले पन्‍ने पर है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर, अमर सिंह, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और सलमान खुर्शीद ने विदेशों में पाक को किया बेनकाब। मॉनसून सत्र से पहले राजस्‍थान पत्रिका ने विश्‍लेषण करते हुए लिखा – कांग्रेस की अजीब उलझन, दुनिया में सरकार की वकालत कर लौटे नेता, विरोध में कैसे बोलेंगे।

कैबिनेट का फैसला भी अखबरों में प्रमुखता से है- हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- दो बड़ी रेल परियोजनाओं के लिए 6 हजार 400 करोड़ रुपये मंजूर।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

3 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

6 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

6 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

6 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

7 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

7 घंटे ago