दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री हान डक सू के महाभियोग को पलटते हुए उन्हें फिर से कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है।
अदालत द्वारा राष्ट्र के नेतृत्व के लिए निर्णायक एक मुद्दे को लेकर पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल के महाभियोग पर फैसला सुनाया जाना बाकी है। आठ न्यायाधीशों की अदालत में एक के मुकाबले सात न्यायाधीशों ने प्रधानमंत्री हान के महाभियोग को खारिज कर दिया। दो अतिरिक्त न्यायाधीशों ने महाभियोग प्रस्ताव का पूरी तरह से विरोध किया है। नेशनल असेम्बली ने प्रधानमंत्री और कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दोनों पदों पर सेवा दे रहे प्रधानमंत्री हान पर महाभियोग चलाया। अगर अदालत प्रधानमंत्री यून के महाभियोग का समर्थन करती है तो दक्षिण कोरिया में नया राष्ट्रपति चुनाव करवाने की आवश्यकता होगी। अगर अदालत उनके पक्ष में फैसला सुनाती है तो वे अपने पूर्ण राष्ट्रपति अधिकार के साथ कार्यालय में वापसी करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…
भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…
8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…
मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…
दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…