सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच पूरी कर ली है। यह जांच चार वर्ष से अधिक समय तक चली। सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले थे। सीबीआई ने उनकी मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया है। 34 वर्षीय अभिनेता की मौत के बाद परिवार ने संदेह जताया था कि वे बॉलीवुड में कथित भाई-भतीजावाद की संस्कृति का शिकार हुए और उनकी मौत साजिश के तहत हुई। वहीं, वरिष्ठ जांच अधिकारी ने कहा है कि मामले की गहन जांच के बाद एजेंसी को कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। इसलिए, मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष दो संबंधित मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई है। रिपोर्ट प्रभावी रूप से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों को क्लीन चिट देती है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तारीख तय की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और…
विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज हिमाचल प्रदेश में भगवान श्री रघुनाथ जी की रथ…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…