अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने बांग्लादेश में आतंकी हमलों की आशंका देखते हुए अपने नागरिकों को सतर्क किया

ब्रिटेन ने बांग्लादेश में आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए नया यात्रा परामर्श जारी किया है। ब्रिटेन के विदेश, राष्‍ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने एक चेतावनी में कहा कि विदेशी नागरिकों के भ्रमण स्‍थलों सहित भीड-भाड वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्‍थलो और राजनीतिक रैलियों पर आतंकी हमले हो सकते हैं।

परामर्श में कहा गया है कि बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथी समूह इस्‍लामी विचारधारा से अलग मत रखने वालों को निशाना बना रहे हैं। वहां अल्‍पसंख्‍यक धार्मिक समुदायों पर आतंकी हमले हुए हैं तथा पुलिस और सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

ब्रिटेन ने जुलाई और अगस्‍त में भी बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में कहा था कि वहां व्‍यापक हिंसा हुई है जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और अनेक घायल हुए हैं।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

10 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

10 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

10 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

10 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

10 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

10 घंटे ago