मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों, सिक्किम, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज मूसलाधार वर्षा का अनुमान है।
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी दिन के दौरान तेज वर्षा की संभावना है।
गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज गरज, तेज हवाएँ और बिजली गिरने का अनुमान है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…