insamachar

आज की ताजा खबर

Southwest Monsoon likely to advance into North Arabian Sea, Rajasthan, Haryana, and Punjab over the next 2-3 days IMD
भारत मौसम

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना व्‍यक्‍त की है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों, सिक्किम, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज मूसलाधार वर्षा का अनुमान है।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी दिन के दौरान तेज वर्षा की संभावना है।

गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज गरज, तेज हवाएँ और बिजली गिरने का अनुमान है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *