इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले 2-3 दिन में केरल में मानसून आ सकता है और महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा तथा गुजरात में तेज वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर में रविवार तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
कल तक पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। आज दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश का अनुमान है। राजस्थान में कल तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कल शाम दिल्ली में ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा हुई। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी से यातायात, दिल्ली मेट्रो और हवाई सेवा पर असर पड़ा।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…