कल रात दिल्ली एनसीआर में आये तूफान और बारिश की खबर आज सभी समाचार पत्रों ने सचित्र प्रकाशित की है। अमर उजाला लिखता है- आंधी-बारिश के साथ पडे़ ओले। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में कई जगह बिजली आपूर्ति हुई बाधित। दैनिक भास्कार की खबर है- दिल्ली- एनसीआर में 79 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- तूफानी हवाओं ने मचाया तांडव। कई जगह पेड़-खंभे उखडे़। ट्रेन, मेट्रो और उडाने प्रभावित।
छत्तीसगढ में माओवादी बसव राजू के मारे जाने की खबर अधिकतर अखबारों ने प्रकाशित की है। दैनिक जागरण लिखता है- डेढ करोड़ इनामी कुख्यात बसव राजू सहित 27 माओवादी मारे गये, एक जवान बलिदान।
प्रधानमंत्री मोदी आज देश को समर्पित करेंगे 103 अमृत भारत स्टेशन, राजस्थान के बीकानेर से देशभर के शहरों को देंगे सौंगात। अमर उजाला सहित सभी अखबारों में है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 750 तीर्थ यात्रियों का चयन, लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है यात्रा, जून में होगी शुरू और अगस्त तक जारी रहेगी।
जनसत्ता की खबर है। बढ़ती दहाड़ एशियाई शेर 32 फीसदी बढे, गिर के साथ सौराष्ट्र के 11 जिलों तक फैले- राजस्थान पत्रिका की खबर है।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…