मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हो रही हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने मलप्पुरम और वायनाड जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और एर्नाकुलम सहित 10 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में एक या दो स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दक्षिण केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। रविवार से बारिश और तेज हो जाएगी। अगले सप्ताह विभिन्न जिलों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…