दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों तथा तेलंगाना में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ओडिशा के कुछ और हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाडी में अगले तीन से चार दिन में इसके पहुंचने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश होने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार और झारखण्ड के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। पूर्वी भारत में अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बडा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…