बिज़नेस

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 तक भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच बढ़ने का अनुमान लगाया

देश की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 2027 तक सालाना 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच बढ़ने का अनुमान है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार संरचनात्मक सुधार और अच्छी आर्थिक संभावनाएं भारत की आर्थिक वृद्धि में सहायता करेंगी। मजबूत बैंक पूंजीकरण के साथ ऊंची मांग से बैंक ऋण वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी पिछले महीने कहा था कि देश की आर्थिक वृद्धि बरकरार है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स, एसएंडपी ग्लोबल की एक अग्रणी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है जो निगमों, सरकारों और वित्तीय संस्थानों सहित विभिन्न संस्थाओं के लिए साख का स्वतंत्र मूल्यांकन करती है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

27 मिनट ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

29 मिनट ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

32 मिनट ago

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू

सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

54 मिनट ago