भारत

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से भेंट की

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कल नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के माध्‍यम से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों को तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

बैठक के दौरान, डॉ. चतुर्वेदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी के महत्व का उल्‍लेख किया, जिसमें कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कृषि में भारत की वर्तमान प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए इस बात पर बल दिया कि सरकार न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और आबादी के लिए पोषण सुरक्षा में सुधार करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। डॉ. चतुर्वेदी ने भारत की कृषि रणनीति के महत्वपूर्ण घटकों के रूप में फसल विविधीकरण, निर्यात को बढ़ावा देने, तिलहन और दलहन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत बनाने जैसी प्रमुख पहलों की जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र के आधुनिकीकरण में सटीक कृषि, डिजिटल कृषि मिशन और छोटे खेतों के मशीनीकरण सहित तकनीकी प्रगति के महत्व पर भी बल दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कृषि में नवाचार और परिवर्तन को आगे बढ़ाने में स्टार्टअप की बढ़ती भूमिका को स्वीकार किया।

फिलिप ग्रीन ने भी ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकताओं में कृषि के महत्व और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं का उल्‍लेख किया। उन्होंने कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अवसरों को तलाशने के प्रति गहरी रुचि दिखाते हुए इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया। फिलिप ग्रीन ने व्यापार और सहयोग के लिए नए अवसरों की पहचान करने और उन्हें खोलने के लिए निरंतर जुड़ाव की आवश्यकता पर भी बल दिया।

दोनों पक्षों ने कृषि-तकनीक, बागवानी, डिजिटल कृषि और कृषि मशीनरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर सहमति जताई।

इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, आईसीएआर के प्रतिनिधियों तथा विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने भी चर्चा में सहभागिता करते हुए महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Editor

Recent Posts

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

7 घंटे ago

विदेश मंत्री ने G20 बैठक में वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए सैन्य समाधानों के बजाय कूटनीति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…

7 घंटे ago

ISRO ने अगली पीढ़ी के उपग्रह NVS-3 का सफल प्रक्षेपण किया

इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…

7 घंटे ago

ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए PMGSY-IV के तहत मिजोरम में नई सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी

पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…

7 घंटे ago

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

18 घंटे ago