भारत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की दुखद घटना के एक दिन बाद, उत्तर रेलवे ने आने वाले दिनों में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई उपाय लागू किए हैं। यह निर्णय लिया गया है कि प्रयागराज की ओर जाने वाली सभी विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाई जाएंगी। इसलिए प्रयागराज जाने के इच्छुक सभी यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर से आएंगे और जाएंगे। सभी प्लेटफार्म से नियमित रेलगाडि़यों का संचालन यथावत जारी रहेगा। यह अत्यधिक भीड़ (पीक आवर की भीड़) को एक प्लेटफॉर्म पर जमा होने से बचाने की दिशा में कदम है।

इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ये कर्मी यात्रियों को उस प्लेटफॉर्म की ओर जाने के लिए मार्गदर्शन करने में मदद कर रहे हैं जहां से उनकी ट्रेन प्रस्थान करने वाली है। व्यस्त समय में परिचालन दक्षता बढ़ाने पर ध्यान देने के अलावा, उत्तर रेलवे ने प्रयागराज की ओर अतिरिक्त भीड़ की सुविधा के लिए शाम 7 बजे तक तीन विशेष रेलगाडि़यां चलाईं। इनमें प्रयागराज के रास्ते दरभंगा के लिए एक विशेष ट्रेन और प्रयागराज की ओर दो और विशेष रेलगाडि़यां शामिल हैं। प्रयागराज की ओर नियमित रेलगाडि़यों के अलावा एक और विशेष ट्रेन शाम के व्यस्त समय की मांग को पूरा करने के लिए रात 9 बजे प्रस्थान करने वाली है। प्रयागराज की ओर जाने के इच्छुक यात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए कल यानी 17/02/205 को पांच और विशेष रेलगाडि़यां निर्धारित की हैं।

भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, भारतीय रेलवे मीडिया आउटलेट्स के माध्यम से बड़े पैमाने पर जनता से अपील करता है कि वे अफवाहों का शिकार न हों, जैसा कि कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में देखा गया था। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्‍यान देकर प्लेटफार्म न बदलें और आधिकारिक घोषणा का सख्ती से पालन करें। भारतीय रेलवे की परिचालन योजना का पालन करते हुए यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा है। इससे काफी मदद मिलेगी और जोनल रेलवे अधिकारियों को यात्रियों के लिए नियोजित नियमित और विशेष ट्रेन सेवाओं को सुचारू रूप से निष्पादित करने में मदद मिलेगी।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 भीड़-भाड़ वाली स्थिति के दौरान किसी भी पूछताछ और यात्री सहायता के लिए लोगों तक पहुंचने के लिए सेवा जारी रखे हुए है। भारतीय रेलवे को आज शाम 5 बजे तक इस हेल्पलाइन नंबर पर कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से संबंधित 130 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा, भारतीय रेलवे कर्मियों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को उनके घर तक पहुंचाया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इससे पहले दिन में, भारतीय रेलवे ने सभी 18 मृतकों के निकट परिजनों को 10- लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी। गंभीर रूप से घायल प्रत्‍येक यात्री को 2.5 लाख रुपये की राशि और मामूली रूप से घायल 15 यात्रियों में से प्रत्‍येक को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिन के दौरान वितरित किया गया।

कल की अप्रिय घटना की जांच के लिए घोषित दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है। समिति में उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार और प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नर सिंह दोनों उच्च प्रशासनिक ग्रेड अधिकारी शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

5 घंटे ago

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

7 घंटे ago

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…

7 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…

7 घंटे ago

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…

7 घंटे ago

TDB-DST ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…

7 घंटे ago