श्रीलंका-ए ने कल दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारत A को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका A ने 41 ओवर और तीन गेंदों में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। इससे पहले, भारत A ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 317 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों पर 78 रन बनाए। श्रीलंका – ए के सिनेथ जयवर्धने को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, उन्होंने 70 गेंदों पर 105 रन बनाए।
दूसरे सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान – ए का मुकाबला बांग्लादेश – ए से होगा। मैच दोपहर तीन बजकर तीस मिनट से खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।





