श्रीलंका आज अपना 77वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। आधिकारिक समारोह कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पुनरुत्थान की दिशा में एक नई दृष्टिकोण के साथ श्रीलंका आज अपना 77 वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा है।
पुलिस मीडिया प्रवक्ता बुद्धिका मनतुंगा ने कहा है की सुरक्षा के लिए 1000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। कोलंबो में स्थित इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सैन्य परेड, संस्कृतिक प्रदर्शन और राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानाईके का विशेष संबोधन शामिल है। जिसके बाद श्रीलंका नौसेना द्वारा कोल्फेज ग्रीन में बंदूक की सलामी दी जाएगी।
हालांकि पिछले साल 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लगभग 200 मिलियन श्रीलंका रुपए खर्च किए गए थे। इस वर्ष केवल 87 मिलियन श्रीलंका रुपए ही खर्च किए जा रहे हैं।