खेल

महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला रविवार को मौजूदा चैंपियन भारत से होगा

महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट में, श्रीलंका के दांबुला में दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब श्रीलंका का मुकाबला रविवार को मौजूदा चैंपियन भारत से होगा। जीत के लिए 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई महिलाओं ने 3 विकेट और 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने सर्वाधिक 63 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इससे पहले भारत ने आज पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को दस विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गत चैंपियन भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और 81 रन के लक्ष्य को 54 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर केवल 80 रन बनाए। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर तेज 55 रन बनाए।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

3 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

5 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

5 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

6 घंटे ago