अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2024 की चौथी तिमाही में 5 दशमलव 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2024 की चौथी तिमाही में 5 दशमलव 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। श्रीलंका के जनगणना और सांख्यिकी विभाग के नवीनतम सकल घरेलू उत्‍पाद अनुमानों के अनुसार यह 2014 के बाद से सबसे अधिक वृद्धि दर है।

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2024 में औद्योगिक विकास, बेहतर तरलता और विदेशी मुद्रा स्थिरता के कारण मजबूत पुनरुत्थान देखने को मिला जिससे 2022 के संकट से ठोस वापसी के संकेत मिलते हैं। द्वीप राष्ट्र की जीडीपी में पिछले एक दशक में सबसे अधिक 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जो आईएमएफ के लक्ष्‍यों को भी पार कर गई है और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ यह दीर्घकालिक सुधार की संभावनाओं को दर्शाती है।

हालांकि चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र के संकुचन ने क्षेत्रीय असंतुलन को उजागर किया है। जिससे समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता हो सकती है, इसके बावजूद एक ऐसे देश के लिए जिसने 2023 में 2 दशमलव 3 प्रतिशत की आर्थिक गिरावट देखी। यह वृद्धि एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

13 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

13 घंटे ago