भारत

श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया

श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत के कालातीत ज्ञान और समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि गीता और नाट्यशास्त्र दोनों ने सदियों से सभ्यता तथा चेतना को पोषित किया है और इनसे प्राप्‍त अंतर्दृष्टि दुनिया को प्रेरित करती है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, यूनेस्को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में अब कुल 14 भारतीय ग्रंथ हो गए हैं। उत्कृष्ट मूल्यों वाली दस्तावेजी विरासत को संरक्षित करने की यह एक वैश्विक पहल है। श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को ऋग्वेद, शांतिनाथ चैत्र और गिलगित पांडुलिपि के साथ सूची में शामिल किया गया है। श्रीमद्भगवद्गीता भगवान कृष्ण और अर्जुन के बीच एक पवित्र संवाद है, दूसरी ओर, प्राचीन ऋषि भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र रंगमंच, कला और नृत्य जैसी प्रदर्शन कलाओं पर एक आधारभूत ग्रंथ है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 दिन ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 दिन ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

1 दिन ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

2 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

2 दिन ago