भारत

कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती में तेजी लाने और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ई-डोजियर के साथ डिजिटलीकरण शुरू किया

डिजिटल इंडिया विज़न के अनुरूप, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों को मंत्रालयों/विभागों को भेजने के लिए भौतिक डोजियर के उपयोग छोड़कर इलेक्ट्रॉनिक डोजियर (ई-डोजियर) को अपना लिया है। मंत्रालयों, विभागों और अन्य सरकारी संगठनों को डोजियर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को एसएससी के ‘ई-डोजियर’ पोर्टल का उपयोग करके पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है। विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के डोजियर अब एसएससी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से संकलित किए जाते हैं और उन्हें ई-डोजियर पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाता है, ताकि विभिन्न मंत्रालयों/विभागों आदि के नोडल अधिकारी उन्हें डाउनलोड कर सकें और नियुक्ति-पूर्व औपचारिकताएं शुरू कर सकें। भौतिक डोजियर से ई-डोजियर में बदलाव के निम्नलिखित प्रमुख लाभ हैं:

  1. बढ़ी हुई डेटा अखंडता : ई-डोजियर केवल नोडल अधिकारियों को सौंपे गए सुरक्षित लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से ही सुलभ हैं, जिससे अनधिकृत बदलावों का जोखिम कम हो जाता है और बढ़ी हुई डेटा अखंडता मिलती है। ई-डोजियर की डिजिटल प्रकृति की वजह से भौतिक डोजियर के साथ छेड़छाड़ या प्रतिस्थापित होने की संभावना खत्म हो जाती है।
  2. उन्नत सुरक्षा और नियंत्रण : ई-डोजियर मॉड्यूल एक्सेस लॉग के साथ संरक्षित है, जो प्रामाणिकता और पता लगाने की क्षमता सुनिश्चित करता है।
  3. तीव्र एवं अधिक कुशल संचार : ई-डोजियर दस्तावेजों के त्वरित संचरण की सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित होती है।
  4. लागत बचत और पर्यावरणीय स्थिरता : भौतिक कागजी कार्रवाई की जरूरत को कम करने से लागत बचत होती है और पर्यावरणीय स्थिरता को भी मदद मिलती है।

एसएससी के आयोजित प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए ई-डोजियर प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इनमें जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2024, मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2024 और संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 शामिल हैं। एसएससी की यह पहल एसएससी और मंत्रालयों/विभागों के बीच न केवल तेज और कुशल संचार की सुविधा प्रदान करने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा और मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि नियुक्ति पूर्व औपचारिकताओं को पूरा करने में लगने वाले समय को काफी कम करके लाखों युवाओं को लाभान्वित करेगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की

भारत ने सऊदी अरब के इलाके पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की है,…

11 मिनट ago

सहकारिता मंत्रालय ने सहारा के वास्तविक जमाकर्ताओं के दावों के त्वरित निपटान के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को पुनः बहाल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया। सभा…

3 घंटे ago

भारत-कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत

भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…

4 घंटे ago

कनाडा ने 600 से ज़्यादा अमरीकी चीजों पर 50% तक शुल्‍क लगाया

कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्‍क लगाया…

4 घंटे ago

अमरीका ने अपने युद्धपोत पर हमले के बाद फारस की खाड़ी में ईरान के 5 तेल टैंकर नष्ट किए

अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…

4 घंटे ago