देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बचे हुए इलाकों में पहुँच जाएगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने इस संबंध में जानकारी दी है।
रिमेनिंग पार्ट्स जो रह गया है, जैसे राजस्थान का जो उत्तरी भाग और दक्षिण भाग, पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, तो इसको जो मानसून है, नेक्सट थ्री टू फॉर डेज में कवर होगा और अभी अगर बात करें हेवी रेनफॉल वार्निंग, तो रेड कलर जो है मेनली केरल और दक्षिण इंटिरिअर कर्नाटक में दिया गया है और उसी के साथ-साथ जो एक्टिव मानसून कंडिशन है वो मेनली मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्व राजस्थान में प्रवेश कर रहा है और जो जम्मू-कश्मीर का इलाका है, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड वहां भी हेवी रेन होगा।
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बादल फटने, बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाओं की सूचना है। जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया। सभा…
भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…
कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्क लगाया…
अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले गुलजार सिंह…