बिज़नेस

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त राज्य अमेरिका दौरे पर वक्तव्य

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 22 से 24 सितंबर 2025 तक संयुक्त राज्य अमरीका का दौरा किया। मंत्री महोदय ने संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि, राजदूत जैमीसन ग्रीर और भारत में नियुक्‍त होने वाले अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ बैठकें कीं। द्विपक्षीय व्यापार मामलों पर अमरीकी सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के अलावा प्रतिनिधिमंडल ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर अमरीका स्थित प्रमुख व्यवसायों और निवेशकों के साथ चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के विभिन्न पहलुओं पर अमरीकी सरकार के साथ सकारात्मक बैठकें कीं। दोनों पक्षों ने समझौते की संभावित रूपरेखा पर विचारों का आदान-प्रदान किया और परस्‍पर लाभकारी व्यापार समझौते के शीघ्र होने के उद्देश्‍य से वार्ताओं को जारी रखने पर सहमि‍त व्‍यक्‍त की।

व्यवसायों और निवेशकों के साथ हुई बैठकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। व्यापारिक नेतृत्‍व ने भारत की विकास गाथा में विश्वास जताया और भारत में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को तेज करने की इच्छा व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

10 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

12 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

12 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

12 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

12 घंटे ago