भारत

भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के पहले मिसाइल पोत (NGMV) के निर्माण कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में स्टील कटिंग समारोह

अगली पीढ़ी की मिसाइल पोत (एनजीएमवी) श्रृंखला के पहले जहाज के निर्माण के लिए ‘स्टील कटिंग’ समारोह 16 दिसंबर, 2024 को कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में कोच्चि के युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक कमोडोर एस पार्थिबन की उपस्थिति में आयोजित किया गया। छह एनजीएमवी के निर्माण के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ मार्च, 2023 में अनुबंध किया गया था और इन युद्धपोतों को 2027 से भारतीय नौसेना में शामिल करने की योजना है।

अगली पीढ़ी के इन मिसाइल पोत में अत्याधुनिक हथियार और सेंसर लगाया जाना प्रस्तावित है, जिससे भविष्य के लिए उन्मुख और युद्धक परिस्थितियों हेतु तैयार बल के रूप में भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इन जहाजों का निर्माण हिंद महासागर क्षेत्र के जटिल समुद्री वातावरण में नौवहन करने में सक्षम एक सशक्त और आधुनिक नौसेना बनाने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।

इन जहाजों को उच्च गति वाले युद्धपोतों के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिनमें सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, मिसाइल रोधी रक्षा व्यवस्था, वायु निगरानी और अग्नि नियंत्रण रडार सहित हथियारों तथा सेंसरों की एक विस्तृत श्रृंखला होगी। इन जहाजों के लिए रक्षा क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकतम उपकरण स्वदेशी रूप से विकसित तथा निर्मित किए गए हैं, जो भारत के सामर्थ्य को उजागर करते हैं और ये सभी भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप हैं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

12 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

12 घंटे ago