insamachar

आज की ताजा खबर

steel cutting ceremony for the second ship of the Missile Vessel (NGMV) project was held at Cochin Shipyard Limited
भारत

मिसाइल पोत (NGMV) परियोजना के दूसरे जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि में आयोजित किया गया

अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एनजीएमवी) परियोजना के दूसरे जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह 17 सितंबर, 2026 को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि में आयोजित किया गया, जिसमें युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के सहायक नियंत्रक रियर एडमिरल कपिल मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सीएसएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एनजीएमवी के निर्माण के लिए मार्च, 2023 में सीएसएल के साथ अनुबंध संपन्न हुआ था। एनजीएमवी को अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर के साथ स्थापित करने की योजना है, जो ‘भविष्य के लिए तैयार और लड़ाकू बल’ के रूप में भारतीय नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं में काफी वृद्धि करेगा। जहाजों का निर्माण हिंद महासागर क्षेत्र के जटिल समुद्री वातावरण में काम करने में सक्षम एक मजबूत और आधुनिक नौसेना बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है।

इसके अलावा, सभी प्रमुख भूमिका निर्धारित करने वाले उपकरणों को स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित किया गया है, जो राष्ट्र के कौशल को दर्शाते हैं और भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की पहल के अनुरूप हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *