बिज़नेस

देश में खपत होने वाले स्टील के लिए मानक तैयार करने और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश में शामिल करने के उपाय किए गए

सरकार देश में स्टील उत्पादन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर कई कदम उठाती रही है। देश में खपत होने वाले स्टील के लिए मानक तैयार करने और उन्हें गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) में शामिल करने के उपाय किए गए हैं। मानकीकरण में स्टील उत्पादन के लिए एक समान विनिर्देश, परीक्षण विधियां और विनिर्माण प्रक्रियाएं लागू करना शामिल है। इससे विभिन्न उत्पादकों के बीच स्टील की गुणवत्ता में एकरूपता सुनिश्चित होती है। इस प्रकार स्टील को बीआईएस द्वारा परिभाषित मानक का पालन करना आवश्यक है और घरेलू तथा विदेशी उत्पादकों को विनिर्माण के लिए बीआईएस लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक है। क्यूसीओ लागू करके, सरकार केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पाद की आपूर्ति को तय करती है। अब तक बीआईएस द्वारा तैयार किए गए 151 ऐसे स्टील मानकों को क्यूसीओ में शामिल किया गया है और यह प्रकिया देश में खपत होने वाले सभी स्टील के लिए मानक तैयार करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जारी है। किसी भी घटिया स्टील खेप की आपूर्ति का पता लगाने के लिये स्टील खेप के आयात की भी जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, सरकार स्टील क्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता और स्थिरता बढ़ाने के लिए एक रणनीति भी तैयार कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए सहयोग के लिए चार रणनीतिक क्षेत्रों अर्थात कच्चे माल, निवेश, प्रौद्योगिकी और स्टील निर्यात पर ध्यान केंद्रित करके भारत की स्टील वैश्विक दृष्टिकोण रणनीति तैयार करने के लिए एक कार्य समूह का गठन किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद, सहयोग के केंद्रित क्षेत्रों और प्राथमिकता वाले देशों के लिए कार्य योजना की पहचान करते हुए रणनीति पत्र तैयार किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

1 घंटा ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

1 घंटा ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

2 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

19 घंटे ago