घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त में रहा। अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड स्तर, विनिर्माण के आंकड़े सकारात्मक रहने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 128.33 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,611.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 329.65 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43.35 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,648.20 अंक पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.41 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.49 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह 83.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…